रामनवमी जुलुस में ड्यूटी से गायब अधिकारियों पर होंगी कारवाई 
————-
दैनिक खोज खबर ब्यूरो ,सारण 
————
मढ़ौरा (सारण )
रामनवमी पर अनुमंडल के प्रखंड से निकलने वाली जुलुस को लाईसेन्स प्राप्त करना होंगा I इस दौरान जुलुस के मार्ग के सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी मौजूद रहेगे I निर्धारित स्थान पर ड्यूटी से गायब अधिकारी और कर्मी पर सख्त कारवाई होंगी I शांतिपूर्ण रामनवमी जुलुश के संचालन को लेकर प्रखंडो के बीडीओ,सीओ और थानाध्यक्ष के साथ बैठक करते हुए एसडीओ और एएसपी ने संयुक्त रूप से कही I एसडीओ संजय कुमार राय ने ड्यूटी पर तैनात दंडाधिकारी के आगाह करते हुए कहा कि पूर्व से ड्यूटी से गायब रहने की शिकायत मिलती रही है I इस बार इसकी भी मुनिटरिंग करवाया जायेगा जो गायब मिलेगा उनपर सख्त कारवाई के लिए लिखा जायेगा I सभी जुलुस की विडिओग्राफी होंगी,जुलुश के दौरान सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास करने वालो के साथ पुलिस सख्ती से निबटेगी I इस दौरान अलग अलग प्रखंड से अब तक प्राप्त आवेदन पर चर्चा करते हुए उस से सम्बन्धी प्रशासनिक तैयारी की जानकारी ली गई I 
*सादे लिवास में भी होगी पुलिस,सोशल साईटस पर भी रहेगी नजर* 
एएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जुलुस में पुलिसकर्मी सादे लिवास में शामिल हो रहेगे ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके I इस दौरान पुलिस सोशल साईट पर भी नजर रखेगी Iइस माध्यम से सौहार्द बिगाड़ने वालों पर पुलिस कारवाई करेगी I
*अफवाह से बचने और प्रशासन को सुचना देने की अपील*
एसडीओ ने बैठक में उपस्थित लोगों के साथ सभी से अफवाह से बचने और किसी तरह कि सुचना को प्रशासन को देने की अपील की I अनुमंडल में इस हेतु एक कंट्रोल रूम बनाया गया है I जो रामनवमी को शुबह 6 बजे से शाम तक सक्रिय रहेगा,कंट्रोल रूम प्राप्त सूचनाओ पर त्वरित रूप से काम करेगा I बैठक में बीडीओ वीर बहादुर पाठक,बैभव कुमार,शशि भूषण साहू,अखिलेश कुमार सीओ अशोक कुमार सिंह,मनोज कुमार श्रीवास्तव,हेमंत झा,थानाध्यक्ष उदय कुमार ,विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह,श्याम नंदन सिंह,उप प्रमुख कांति देवी,बांके लाल ठाकुर,हरदन प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे I
साभार- संजीव कुमार ( दैनिक भास्कर -मढ़ौरा )