अमेरिका और रूस के संबंध शीतयुद्ध के काल से भी बदतर हो गये हैः मॉस्को
खबरें देश विदेश ः अब्दुल मुत्तलिब रज़ा
डोनाल्ड ट्रंप समस्याओं के समाधान के लिए रूस से सहकारिता की बात करते हैं। कुछ हल्कों का सोचना था कि डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति बन जाने के बाद अमेरिका और रूस के संबंध बेहतर हो रहे हैं परंतु रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने कहा है कि दोनों देशों के संबंध इस समय शीत युद्ध के काल से भी बदतर हो गये हैं।
रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोफ ने कहा कि अमेरिकी संचार माध्यमों में विस्तृत पैमाने पर रूस विरोधी दुष्प्रचार इस बात का कारण बना है कि अमेरिकी कहते हैं कि हर जगह रूसी हैकरों का हाथ है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका में रूस विरोधी प्रचार का लक्ष्य इस देश का जनमत है और वर्ष 2016 में अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों में रूस के हस्तक्षेप पर आधारित दावे को उन्होंने एक बार फिर रद्द कर दिया।
अगर शीत युद्ध के दौरान अमेरिका और नैटो में उसके घटक पूर्व सोवियत संघ को खतरा बताते और इस देश में आज़ादी न होने का दावा करके उसे अपना दुश्मन बताते और उसका बहिष्कार करते थे तो इस समय भी पश्चिमी देश मानवाधिकार का हनन होने, आज़ादी न होने और विरोधियों का दमन करने के बहाने रूस पर प्रतिबंध लगा रहे हैं।
रूस विरोधी नीति व रवइया डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता काल में भी यथावत जारी है और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन ने अभी हाल ही में घोषणा की थी कि उनके विरोधियों का प्रदर्शन, जो अभी हाल में हुआ था, अमेरिका के समर्थन में हुआ था और उसका लक्ष्य रूसी व्यवस्था को परिवर्तित करना था।
डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका की पूर्व सरकारों की ओर से युद्ध और आर्थिक समस्या सहित विभिन्न कठिनाइयां विरासत में मिली हैं और इस बात के दृष्टिगत वह इन समस्याओं के समाधान के लिए रूस के साथ सहकारिता करना चाहते हैं और इसी कारण वह रूस के साथ संबंधों को बेहतर करने की बात करते हैं




Recent Comments