
अमनौर/सारण: प्रखंड के आधा दर्जन पंचायतो मे सदस्यता अभियान चला कर सैकड़ों लोगों को राजद की सदस्य बनाया गया. शनिवार को जिला प्रमुख संघ के अध्यक्ष व मकेर प्रखंड प्रमुख अभिषेक कुमार यादव के नेतृत्व में प्रखंड के अमनौर हरनरायण, अमनौर कल्याण, रसुलपुर, मदारपुर, बसतपुर ,धर्मपुर जाफर आदि पंचायतों मे सदस्यता अभियान के तहत सैकड़ों लोगों को राजद की सदस्यता दिलायी गयी. इस दौरान राजद नेता व प्रखंड प्रमुख अभिषेक कुमार यादव ने कहा कि अमनौर विधानसभा क्षेत्र में पचास हजार लोगों को पार्टी के नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. जिसे बहुत जल्द पुरा कर लिया जायेगा. सरकार के जनविरोधी नीतियों के कारण बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के प्रति लोगों का झुकाव देखा जा रहा है. इनकी लोकप्रियता के कारण आज हजारों की संख्या में लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं. बिहार के 2020 के चुनाव में बिहार के सर्वमान्य नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व मे राजद की सरकार बनना तय है. इस मौके पर मुख्य रूप से राजद नेता व पूर्व मुखिया विजय कुमार विधार्थी, मनीष राय, मनमोहन कुमार, बीरेंद्र राय, नगरजीत राय, कमलेश कुमार, जानकी राय, संजय राय, कमला राय, लालबाबू राय, सत्यनारायण राय आदि दर्जनों लोग शामिल थे.




Recent Comments