सारण : बिजली की तार बीच सड़क पर झुलने से घंटों यातायात जाम

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
अमनौर /सारण
एसएच 73 अमनौर बाइपास में बिजली की तार बीच सड़क पर झुलने से घंटों यातायात जाम हुआ. उक्त सड़क के किनारे पार बिजली की पोल क्षतिग्रस्त होने के कारण हाईटेंशन तार सड़क के बीचोंबीच झुलने लगी. जिसके बाद गाड़ियों की लम्बी लाइन लग गयी. जिसकी सूचना बिजली विभाग को दिया गया. घंटो देर बाद बिजली की लाइन काटी गई तथा तार को उक्त सड़क के ऊपर से हटाया गया. तभी जाकर यातायात चालू हुआ.




Recent Comments