दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया : नगर के इंदिरा चौक नया टोला मुहल्ले में महिला को जबरन घर में ले जाकर छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। उसकी पिटाई भी की गई है। मामले में पुलिस घायल महिला का बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया है कि उसके पिता पड़ोसी से प्रसाद मांग रहे थे। इसी बीच दूसरा पड़ोसी साहेब कुमार गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर साहेब, भरत चौधरी, पूजा कुमारी महिला व उसके पिता को घेर लिए। साहेब महिला को जबरन उठाकर घर में ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा। उसके कपड़े फाड़ अर्धनग्न कर दिया। पीछे से दोनों आरोपी भी आ गए और मारपीट कर जख्मी कर दिए। इस दौरान आरोपियों ने सोने के आभूषण भी छीन लिया। बाद में लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस बावत थानाध्यक्ष शशि भूषण ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।