सीवान :घायल छात्र की इलाज के दौरान मौत
 जीरादेई (सिवान) : 
कथित रूप से विद्यालय के छज्जे से गिरने से घायल प्रखंड के रुइया गांव के भोला गोड़ के पुत्र छात्र प्रेम कुमार (12) की मौत मंगलवार की देर रात सिवान के एक निजी क्लिनिक में हो गई। वह प्राथमिक स्कूल (हरिजन) रुइया में पांचवी कक्षा का छात्र था। ग्रामीणों के अनुसार वह सोमवार  को स्कूल गया था, जहां शिक्षकों द्वारा उसे स्कूल के किचेन की छत साफ करने के लिए बांस की सीढ़ी से चढ़ाया गया। उसी दौरान छात्र फिसल कर गिर गया। इससे उसे गंभीर चोट लग गई। घर वाले इलाज के लिए सिवान के एक निजी क्लिनिक में ले गए, जहां डॉक्टर द्वारा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन बुधवार की सुबह शव को लेकर घर आए। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार उसके घर गए। थानाध्यक्ष ने परिजन से शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा तो परिजन ने इन्कार कर दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।