मढ़ौरा में रूडी का कदम-कदम पर हुआ जोरदार स्वागत
मढ़ौरा. स्थानीय शहर से क्षेत्र भ्रमण पर निकले निवर्तमान सांसद राजीव प्रताप रूडी का पूरे शहर में कदम कदम पर लोगों ने भव्य तरीके से जोरदार स्वागत किया । सोमवार को शहर कें प्रवेश द्वार माने जानें वा ले धेनुकी चौक पर लोगों का हुजूम सांसद के आने के खबर पर तपती धूम में दोपहर में इंतजार कर रहा था , जैसे ही श्री रूडी का काफिला चौक पर आया कि मोदी औऱ रूडी जिंदाबाद के नारे लगने शुरु हो गये .साथ ही लोगों ने फूल माला से राजग प्रत्याशी श्री रूडी का का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.

फिर वैसे ही गढ्देवी चौक , मॉरटन फैक्ट्री गेट , सोनार पट्टी , डबरा पुल आदी जगहों पर राजग व भाजपा प्रत्याशी श्री रूडी का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया .वहीं रूडी ने भी लोगों के गले में भाजपा का पट्टा डाल अपने पाले में लाने में कोई मौका नहीं गंवाया.जिससे लोगों में भी में रूडी के हाथों भाजपा का पट्टा गला में डालने से चार गुणा अधिक उत्साह दिखा.फिर आगे के लिए खैरा में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर श्री रूडी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते निकल गये.इस मौके पर पार्टी के सैकड़ों उत्साही कार्यकर्ता नारे लगा श्री रूडी का उत्साहवर्धन कर रहे थे. साथ में पूर्व विधायक मंटू सिंह , भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह , मनोज कुमार सिंह , निरंजन शर्मा , मुन्ना लाल गुप्ता , वीरेंद्र साह , ललन जयसवाल समेत सैकड़ों की संख्या में लोग साथ थे.