क्विज के सफल छात्र-छात्रा
सारण :माँ शारदे सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में नीतू प्रथम
तरैया:27.01.2018
देवरिया-कोड़र में गणतंत्र दिवस के अवसर पर माँ शारदे सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।जिसमे प्रथम स्थान नीतू कुमारी,द्वितीय स्थान प्रशांत कुमार सिंह तथा तृतीय स्थान नितेश कुमार ने प्राप्त किया।जिसे संचालक कुंदन कुमार यादव,चंद्रशेखर कुमार एवम प्रिंस कुमार द्वारा कप देकर पुरस्कृत किया गया।तथा टॉप टेन के अन्य छात्र-छात्रा पूजा कुमारी,राहुल कुमार,नवनीत कुमार,साहिल कुमार,इंद्रजीत कुमार,नीलू कुमारी एवम भानु कुमार को भी कई उपहार देकर सम्मनित किया गया।मौके पर मधुकर वीरेंद्र प्रताप सिंह,अशोक लाल,धनेश्वर सिंह व अन्य थे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता ने किया।