अवैध खनन माफिया ने डंपर चढ़ा कर दी पुलिसकर्मी की हत्या
राकेश फौजदार 
भरतपुर 7 जून। राजस्थान में अलवर के भिवाड़ी में चोपानकी थाना क्षेत्र के लालकोठी में अवैध खनन माफिया ने डंपर चढ़ाकर कर दी पुलिसकर्मी लालाराम यादव की हत्या।कहरानी के पहाड़ से अवैध खनन कर ले जा रहे डंपर को पुलिसकर्मी ने रोकने का किया था इशारा। नही रुकने पर दो पुलिसकर्मीयो ने बाइक से किया था पीछा। डंपर चालक मौके पर फरार। 2011 में पुलिस में भर्ती हुआ था। लालाराम यादव  बानसूर के श्यामपुरा गांव का रहने वाला था। डेढ़ साल से चोपानकी थाना क्षेत्र में था तैनात। पुलिस ने डंपर मालिक को किया गिरफ्तार। चालक की हुई पहचान। सभी पुलिसकर्मियों ने एक दिन का वेतन शहीद पुलिसकर्मी के परिजनों को देने की घोषणा की।