परवेज़ अख्तर/सिवान:
रघुनाथपुर-दरौली मुख्य मार्ग पर राजपुर के रामजानकी मन्दिर के समीप दरौली की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही पशु से लदे पिकअप व बालू लदे ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर की आवाज सुन सभी डर गए।घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह दरौली की ओर से तेज रफ्तार में साढ़े दस बजे के करीब सफेद रंग की दो पिकअप पर 8 पालतू गाय को पशु तस्कर तस्करी के लिए ले जा रहे थे।कि सामने से अचानक ट्रैक्टर को पिकअप चालक ने संतुलन खो दिया ।जिसकारण आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर का इंजन दो भागों में टूट गया।
राजपुर के दर्जनों ग्रामीण एक स्वर में बताते हैं कि प्रशासन की मिलीभगत से सप्ताह के प्रत्येक बुधवार व गुरुवार को दर्जनों पिकअप वाहनों से सैकड़ो पालतू/दुधारू गायो की तस्करी धड़ल्ले से होती हैं।साथ ही तस्करी की गाड़ियों की स्पीड काफी तेज रहती है, जिसकारण दुर्घटना की सम्भावना बराबर बनी रहती हैं।
सड़क दुर्घटना की खबर सुन थाना से एसआई इस्रायल खां व एएसआई धनेजर यादव घटनास्थल पहुच एक्सीडेंटल गाड़ियों को सड़क से हटवाकर आवागमन बहाल कराया।सभी 8 पशुओं को जब्त कर. किसी किसान को देख रेख के लिए सौप दी गई है।




Recent Comments