सिवान :शाखा प्रबंधक गरीबों,जरूरत मंदों के बीच बांटे कम्बल
#परवेज अख्तर

महाराजगंज(सीवान )
बैंक ऑफ बड़ौदा महाराजगंज के शाखा प्रबंधक अजय कुमार ने कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों गरीब असहायों के बीच शनिवार को कंबल वितरण किया। बताते चलें कि बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक के द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य के लिए गरीब असहायों ने दिल से धन्यवाद दिया। मौके पर उपस्थित इंजीनियर प्रमोद रंजन ने कहा कि शाखा प्रबंधक के द्वारा किया गया यह कार्य काफी सराहनीय है क्योंकि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है और इस कड़ाके की ठंड में गरीबों को कंबल वितरण कर काफी सराहनीय कार्य किए हैं। मौजूद लोगों ने इनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।
इस मौके पर शाखा प्रबंधक अंजय कुमार, जॉइंट शाखा प्रबंधक आजाद अली,अनुज प्रकाश,इरफान करीम, कृष्णा कुमार राय और ई प्रमोद रंजन आदि उपस्थित थे।




Recent Comments