
मढौरा(सारण) ।भाजपा नेता मनोज सिंह ने भारत सरकार के एक महत्वाकांक्षी योजना एईपीएस अर्थात आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से प्रधान डाकघर मढौरा में जाकर अपने रकम की निकासी की। सांसद राजीव प्रताप रूडी के दिशा निर्देश पर इस योजना को आम जनों में लोकप्रिय करने के लिए भाजपा नेता ने प्रधान डाकघर से रकम निकाले।
इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज सिंह ने लाइन में खड़े होकर स्कीम के अनुसार अपने आधार कार्ड के जरिए पैसों का निकासी किया तथा प्रधान डाकघर के वरीय पदाधिकारियों से लेकर छोटे कर्मचारी तक सभी लोगों के कार्यों की काफी सराहना की।
इस दौरान भाजपा नेता मनोज सिंह ने बताया कि एईपीएस एक ऐसी सेवा है जिसे बैंक के ग्राहक अपने आधार से जुड़े खातों तक आसानी से पहुंच सकते हैं तथा इसके जरिए ऐसे ग्राहक अपने बैलेंस की जांच, नगद जमा, पैसों की निकासी और फंड ट्रांसफर भी बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट की मदद से कर सकेंगे। उन्होंने आगे बताया कि ईपीएसी का लक्ष्य वास्तव में ग्राहकों को आधार से भुगतान के लिए प्रोत्साहित करना है तथा वर्तमान में सरकारी तथा निजी क्षेत्र के 118 बैंकों के ग्राहक इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
वही प्रधान डाकघर मढौरा के डाकपाल भागीरथ राय ने बताया कि एईपीएस स्कीम की शुरुआत 8 मई को प्रथम महा लॉगिन डे के रूप में किया गया था ।जिसमें पूरे देश में बिहार प्रथम स्थान पर था तथा पूरे बिहार में सारण प्रमंडल दूसरा स्थान पर था उसमें भी प्रधान डाकघर मढौरा प्रथम स्थान पर था। इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज सिंह के साथ मढौरा भाजपा के नगर अध्यक्ष रामाशंकर प्रसाद मिठू तथा पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा भी मौजूद थे।




Recent Comments