अच्छे खिलाड़ी के साथ-साथ अच्छे नागरिक भी बनें – संगम बाबा

पानापुर ( सारण ) :- पानापुर प्रखंड के बेलऊर हाईस्कूल के क्रीड़ा मैदान में T-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाईनल मैच पिपरासिंगाहीं बनाम शामकौङियाँ के बीच खेला गया !पिपरासिंगाहीं की टीम ने शामकौङियाँ को 2 रनों से पराजित कर कप पर कब्जा जमा लिया ! फाईनल मैच के मुख्य अतिथि इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा विजेता व उपविजेता टीम को कप देकर सम्मानित किया । वहीं अपने सम्बोधन में खिलाड़ीयों से कहा की अच्छे खिलाड़ी बनने के साथ-साथ आप सभी समाज में अच्छा कार्य कर अच्छे नागरिक भी बनें । दस ओवरों के फाईनल मैच में टॉस जीतकर पिपरासिंगाहीं की टीम ने बल्लेबाजी कर 4 विकेट पर 136 रनों का स्कोर रखा । वहीं शामकौङियाँ की टीम पूरे विकेट खोकर 134 रन हीं बना पाये और पिपरासिंगाहीं 2 रनों से मैच जीत गई । मैन ऑफ द मैच पिपरासिंगाहीं के पम्पोस व मैन ऑफ द सीरिज चंदन को दिया गया ! मौके पर शिवाली खान, छोटू बाबा, चाँद महम्मद, विक्की, विकास, मंजीत, पप्पू थे ।अम्पायर सोनू बाबा और मंजीत सिंह व कमेन्टेटर छोटू बाबा के साथ-साथ फाईनल मैच देखने को सैकड़ों दर्शक व क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे !