परवेज़ अख्तर/सिवान
जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के ओदीखोर गांव में सर्पदंश से 8 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई  जिससे पूरे गाँव में मातमी सन्नाटा पसरा हुवा है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि इसी गाँव के ताराचंद गुप्ता की 8 वर्षीय बच्ची रिया गुप्ता घर के सामने खेल रही थी तभी किसी विषैले सर्प ने उसे डंस लिया।कुछ देर बाद जब घर वालों को पता चला तो वे लोग बच्ची को आनन फानन में लार सीएचसी ले गये जहां से डॉक्टरों ने बच्ची को देवरिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बच्ची को देवरिया के डॉक्टरों ने प्रथम दृष्टया ही मृत घोषित कर दिया। फिर भी परिजनों को संतुष्टि नहीं मिली तो उन्होंने अमवा गांव के सती माई के पास ले जाकर झाड़-फूंक भी करवाया लेकिन बच्ची पर उसका कोई असर नहीं होता देख उसे घर वापस लेकर चले आये।मृत बच्ची के पिता बाहर किसी कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते हैं।