राजनैतिक चेतना रैली की खबर नही छपने पर वक्ताओं ने जलायी दैनिक अखबार की प्रति
हाजीपुर(वैशाली):पटना के ग़ांधी मैदान में बीते 18 नंबम्बर को आयोजित कानू हलवाई राजनैतिक चेतना रैली की खबर नही छपने पर वक्ताओं ने एक दैनिक अखबार की प्रति को जलाकर विरोध प्रकट किया। मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि हाजीपुर ग़ांधी चौक पर बुधवार की शाम में एक दैनिक अखबारों में कानू हलवाई चेतना रैली की खबर नहीं छपने पर आक्रोशित वक्ताओं ने अखबार जलाकर जमकर विरोध किया। रैली की खबर नहीं छापने पर क्रोधित दैनिक अखबार पाठकों ने पक्षपातपूर्ण रवैया की भर्त्सना की। वही ग़ांधी चौक पर अखबार की सैकड़ों प्रतियों को सरेआम विरोध स्वरूप जला दिया। मौके पर पप्पु कुमार,दयाशंकर गुप्ता, पंकज कुमार पप्पू,दिनेश कुमार,रवि रंजन आदि लोग उपस्थित थे।