दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
मोटरयान निरीक्षक सुनील कुमार सिंह द्वारा आईटीआई बेतिया के परिसर में वाहन फिटनेस शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें तीन पहिया एवं चार पहिया 5 दर्जन वाहन का ऑन द स्पॉट फिटनेस प्रमाण पत्र वाहन मालिकों को दिया गया। उक्त मौके पर उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए एम बी आई एसके सिंह ने बताया कि जो लोग यातायात नियमों का अनुपालन नहीं करते हैं वही सड़कों पर यातायात करते समय दुर्घटना के शिकार होते हैं। उन्होंने यह कहा कि विभाग द्वारा जन जागरूकता के माध्यम से पश्चिम चंपारण जिले में सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं काफी हद तक काबू पाया गया है। जिसके कारण पश्चिम चंपारण जिला सड़क हादसों के मामले में पूरे प्रदेश में छठे स्थान पर है। जिसको लेकर परिवहन मंत्री द्वारा पश्चिम चंपारण के जिला पदाधिकारी, परिवहन पदाधिकारी एवं मोटरयान निरीक्षक को सम्मानित करने की घोषणा की गई है।





Recent Comments