वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक अपराधी गिरफ्तार
मढ़ौरा (सारण):थाना क्षेत्र के टेहटी भेल्दी रोड के पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक अपराधी को चोरी के बाइक के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है I मामले में गस्ती में शामिल एएसआई उपेन्द्र राय ने एक प्राथमिकी दर्ज कराया है जिसमे गिरफ्तार अपराधी का नाम गरखा रसीदपुर निवासी रघुवंश यादव उर्फ पप्पू बताया है I पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान पप्पू भेल्दी की तरफ से आते हुये दिखाई दिया I पुलिस ने जब रोकने का प्रयास किया तो वह भागने की कोशिश की जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया I उसके पास से मिले होंडा साईन नामक बाइक का कागज मांगने पर वह कागज नहीं दिखा सका I सख्ती पर उसने बाइक चोरी का होने की बात स्वीकार की I बाइक के साथ अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया जिसे जेल भेज दिया गया है I




Recent Comments