दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
पांच वर्षीय बालक की विद्युत् स्पर्शाघात से मौत
पश्चिम चंपारण जिला के योगापट्टी प्रखंड के नवलपुर थाना क्षेत्र के कौवलापुर गांव के वार्ड संख्या 14 के निवासी राजू यादव के पांच वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार की मौत बुधवार की शाम बिजली के करंट लगने से हो गई । घटना की खबर पर स्थानीय नवलपुर थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मृतक बालक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमाईटम के लिए बेतिया एमजेके अस्पताल भेज दिया । जानकारी के अनुसार बुधवार को मृत बालक के घर मे बिधुत का नंगा तार टूट कर गिरा था । जिसकी चपेट मे आने से उसका पुरा शरीर जल गया और उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई । इस घटना के अतिरिक्त विद्युत् विभाग की लापरवाही कम नाह है, विद्युत् विभाग के लापरवाही से जिला में न जाने कितने लोगो की जान चली गई लेकिन विद्युत् विभाग अपनी हरकतों से बाज़ आता नही दिख रहा है I विगत दिनों नरकटियागंज में कई लोगो को बिजली के प्रवाह से मौत हुई है I