तरैया, सारण। प्रखंड के रेफरल अस्पताल व कोविड-19 टीका एक्सप्रेस के माध्यम से विभिन्न गांव में बुधवार को 27 लोगों ने कोविड-19 का टीका लिया। वही दो सौ लोगों का एंटीजन किट से कोविड का जांच किया गया। जिसमें सभी रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया। जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर जिलानी ने बताया कि आज प्रथम दिन सरेया रत्नाकर पंचायत में टीकाकरण रथ पहुंचा। जहां उक्त पंचायत के विभिन्न गांव के 45 वर्ष से अधिक उम्र के 20 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। वही रेफरल अस्पताल तरैया में 7 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। इधर 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के लोगों के लिए वैक्सीन उपलब्ध नहीं रहने के कारण 18+ में टिकाकरण नहीं हो पाया। रेफरल अस्पताल तरैया, माधोपुर पंचायत एवं तरैया पंचायत में कैंप लगाकर दो सौ लोगों का रैपिड एंटीजन कीट से कोविड-19 का जांच किया गया। जिसमें सभी का रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया। उन्होंने 45+ उम्र के लोगों से आग्रह किया कि वे अपने घर के नजदीक पहुंचे टीकाकरण रथ के पास पहुंच कर टीका अवश्य लगवा लें।