प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभुक से दलाली वसूलने को लेकर बीडीसी सदस्यों ने प्रखंड कार्यालय पर दिया एक दिवसीय धरना

मढ़ौरा (सारण):
प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभुक से दलाली वसूलने को लेकर बीडीसी सदस्यों ने प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया I हाथों में तख्तियां लिए उपप्रमुख कांति देवी के नेतृत्व में बीडीसी सदस्य आवास योजना में दलाली व्यवस्था को खत्म करने और पूरी राशि में लाभुक से रूपया वसूली पर रोक लगाने की मांग की I धरना उपरांत बीडीसी सदस्यों ने बीडीओ को एक लिखित आवेदन भी दिया है I आवेदन में बहुआरा पट्टी निवासी दिव्यांग गौतम पाठक से दुसरे किस्त की राशि से दस हजार रूपया लेने वाले मुखिया और आवास सहायक पर कारवाई की भी मांग की है I आवेदन की प्रतिलिपि सारण डीएम और मढ़ौरा एसडीओ के साथ डीडीसी को भी भेजी है I
ロक्या है मामला –
बहुआरा पट्टी निवासी दिव्यांग गौतम पाठक को आवास स्वीकृत हुआ था I प्रथम किस्त के बाद दुसरे किस्त की राशि प्रखंड ने फरवरी में दी थी I इस समय गौतम पाठक पटना एम्स में इलाज करवा रहे थे I लाभुक गौतम पाठक का कहना है कि जुलाई में जब वे बैंक से राशि निकले तो मुखियां और आवास सहायक ने दस हजार रुपये की मांग की I इस मामले में लाभुक ने पूर्व में मुखियां से बातचीत में रुपये मांगने की बात के टेप के साथ डीडीसी को एक आवेदन दिया था I
इस आवेदन के आलोक में डीडीसी ने बीडीओ को जांच कर रिपोर्ट करने को भी कहा था I बीडीसी सदस्यों का कहना है कि मामले में जांच सही से नहीं की गई है और जांच में भष्ट्राचारियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है I इसी के विरोध में बीडीसी सदस्य धरना पर बैठे है और दिव्यांग गौतम पाठक के साथ न्याय की मांग करते है I
ロये थे शामिल –
उप प्रमुख कांति देवी, बीडीसी सुनील कुमार मांझी,कन्हैया सहनी,मो.अब्दुल्ला,सुदीश मांझी,दीनानाथ सिंह,तेरस पंडित,मिथलेश कुमार, माती देवी, मनोज राय, रामता कुमार सिंह,मालती देवी,मेनका देवी,विनीता देवी,मुन्नी देवी I
ロबीडीओ ने कहा –
लाभुक को ढाई महिना पहले राशि भेजी गई थी ढाई महीने पहले के मामले में उनका आरोप है की उनसे राशि ली ली गई है I मामला सामने आया है इसकी जांच की जा रही है
-अमरेश कुमार- बीडीओ मढ़ौरा
ロसाभार – संजीव कुमार;दैनिक भास्कर/ मढ़ौरा (सारण):