•रमजान के महीने में हनुमान आराधना करा कर हिन्दू मुस्लिम एकता के मिशाल बने नवी आलम देवान

रमजान के महीने में हनुमान आराधना करा कर हिन्दू मुस्लिम एकता के मिशाल बने नवी आलम देवान
मझौलिया पश्चिम चंपारण से दैनिक खोज खबर संवाददाता नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:– मझौलिया प्रखण्ड के रतनमाला में नवी आलम देवान के द्वारा हनुमान आराधना करवाने से इस पंचायत के सभी लोगों में काफी खुसी दिख रही थी एंव खूब चर्चा भी चारो तरफ नवी आलम देवान की हो रही थी|
नवी आलम देवान ने बताया की हिन्दू मुस्लिम हम सब एक है मेरे लिये अल्लाह भगवान एक है मुझे जात-पात से कुछ लेना देना नही है मैं दिल से हनुमान जी को मानता हुँ।
उन्होंने बताया की मैं बहुत दर-दर की ठोकर खा रहा था मुझे कुछ भी नहीं सूझ रहा था तो मैं गढ़ी माई के दरबार में गया मुझे वहा बहुत शांति मिली और मैं वही गढ़ी माई से कहा की हे गढ़ी माई मैं आपसे एक मन्नत मांग रहा हुँ अगर पूरा हुआ तो मैं उसी दिन हनुमान आराधना करवाऊंगा और वह मन्नत मैंने बर्फ फैक्ट्री के लिये मांगी और मेरी मनकामना पूर्ण हुई और मैं इस रमजान में ही यह हनुमान आराधना करा रहा हुँ।
मैं जनता हु की इस आराधना से कुछ लोग नाराज भी है पर मुझे कोई फर्क नही पड़ता| नवी आलम देवान ने बताया की इस आराधना में 600 सौ लोगों का भोजन का प्रबंध है।इस आराधना से मेरे पूरे परिवार में खुशी के लोग काफी खुश है|
इस कार्यक्रम मेरे परिवार के मस्तकिम देवान, साहेब देवान, अमीन देवान, एसकरिम देवान, मुस्तफा देवान और साथ में हमारे नगेनद्र पाण्डेय, छोटेलाल महतो, हरीन्द्र पाण्डे, ओमप्रकास साह, अनिल पाण्डेय सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे|




Recent Comments