बेतिया – गौनाहा:–“*वन क्षेत्र मे खनन करने को लेकर सात लोगो पर प्राथमिक दर्ज*
न्यूजइनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* वन विभाग मंगुराहा के पदाधिकारी ने वन क्षेत्र मे अवैध रूप से खनन करने वाले लोगो पर सहोदरा थाना मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी है ।
इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि वन क्षेत्र मे अवैध रूप से खनन करने वाले थाना क्षेत्र के एकवा निवासी बृजेश महतो, राजू दहइत , अलाउद्दीन अंसारी, जलाउद्दीन अंसारी व प्रसौनी निवासी शेख नसिम, शेख मुर्तूजा , नेक मोहम्मद अंसारी को वन क्षेत्र मे अवैध रूप से पत्थर बालू खनन करने को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है ।