
जमुई ( संजीव कुमार सिंह)
बहुजन समाज पार्टी के तत्वधान में पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन रजौन में आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता सोनो प्रखंड अध्यक्ष आनंद कुमार दास ने किया। मंच संचालन युवा जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार दास ने किया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के प्रदेश महासचिव सकलदेव दास थे । उन्होंने कहा कि बासपा पूरे बिहार में 243 सीट पर चुनाव लड़ने जा रही है। बासपा के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बूथ स्तर से लेकर सेक्टर संगठन को मजबूत कर ले। उन्होंने कहा कि बासपा के कार्य को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें
बहुजन समाज पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो सर्व समाज के साथ सभी समाज के क्षेत्रों में ख्याल रखती है एवं उचित भागीदारी देती है। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष आदित्य प्रकाश रोशन ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में चकाई विधानसभा से बासपा एक मजबूत उम्मीदवार उतारने जा रही है और उम्मीदवार को जिताने के लिए सभी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने मैं लग जाए। मुस्लिम नेता रिजवान आलम, सुरेश दास शंभू दास भीम दास एसके भारती विकास दास सरयुग दास उपेंद्र दास आदि ने भी संबोधित किया।




Recent Comments