
इसुआपुर ( सारण ) : इसुआपुर बाजार स्थित श्वेता भारत ग्रामीण गैस वितरक द्वारा उपभोक्ता के साथ फर्जीवाङा का मामला सामने आया है जिसपर उपभोक्ता ने इसुआपुर थाने में शिकायत दर्ज करायी है । बता दें की डटरापुरसौली गाँव निवासी सुबोध सिंह ने श्वेता भारत गैस एजेन्सी इसुआपुर पर आरोप लगाया है की उनके द्वारा बुकिंग कराये गये गैस सिलिन्डर को गैस एजेंसी ने अवैध राशि लेकर अवैध रुप से किसी दूसरे को बेच दिया है। वहीं दिये गये आवेदन में उन्होंने लिखा है की 24 अक्टूबर को उनके द्वारा गैस बुकिंग कराया गया और 8 नवम्बर को बिना गैस मिले गैस की सब्सिडी राशि 211.57 रुपये उनके खाते में आ गयी । इस बाबत उपभोक्ता सुबोध सिंह 8 नवम्बर से हीं कई बार गैस सिलिन्डर के लिये गैस एजेन्सी का चक्कर लगाते रहे, लेकिन उन्हें एजेंसी द्वारा आज तक ना तो कोई गैस सिलिन्डर मिला और ना हीं बिना गैस मिले उनके खाते में प्राप्त सब्सिडी की राशि के सम्बंध में कोई स्पष्ट जानकारी दी गई । वहीं सुबोध सिंह ने अपने आवेदन में श्वेता भारत गैस एजेंसी की मालकिन श्वेता सिंह पर धोखाधड़ी व फर्जीवाङा का आरोप लगाया है ।वहीं आरोप के पक्ष में बहुत सारे कागजात सबूत के तौर पर दर्शाया गया गया है।जबकि दूसरे पक्ष से संपर्क नहीं होने से लगे आरोपों पर उनका पक्ष नहीं जाना जा सका।




Recent Comments