गोरखपुर, 18 अक्टूबर, 2020: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी पूजा त्यौहार के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 04185/04186 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर एवं 08311/08312 संभलपुर-मंडुवाडीह-संभलपुर पूजा विषेष गाड़ी का संचलन 20 अक्टूबर से 30 नवम्बर, 2020 तक किया जायेगा। इस गाड़ी के सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
04185 ग्वालियर-बरौनी पूजा विषेष गाड़ी 23 अक्टूबर से 30 नवम्बर, 2020 तक प्रतिदिन ग्वालियर से 11.45 बजे प्रस्थान डबरा, दतिया, झांसी, ऊरई, कालपी, पोखरायां, कानपुर सेन्ट्रल, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, बुढ़वल, करनैलगंज, गोण्डा, मनकापुर, मसकनवां, दूसरे दिन बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, भटनी, बनकटा, मैरवा, सीवान, दुरौंधा, छपरा, दिघवारा, सोनपुर, हाजीपुर, भगवानपुर, मुजफ्फरपुर, ढ़ोली, खुदीराम बोस पूसा, समस्तीपुर, दलसिंहसराय स्टेषनों पर रूकते हुए बरौनी 13.15 बजे पहुॅचेगी। यह गाड़ी 11124 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस के समय एवं रेक संरचना के अनुसार चलायी जायेगी। वापसी यात्रा में 04186 बरौनी-ग्वालियर पूजा विषेष गाड़ी 24 अक्टूबर से 01 दिसम्बर, 2020 तक तक प्रतिदिन बरौनी से 18.40 बजे प्रस्थान कर दलसिंहसराय, समस्तीपुर, खुदीराम बोस पूसा, ढ़ोली, मुजफ्फरपुर, भगवानपुर, हाजीपुर, सोनपुर, दिघवारा, दूसरे दिन छपरा, सीवान, मैरवा, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, सहजनवा, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मसकनवा, मनकापुर, गोण्डा, करनैलगंज, बुढ़वल, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर सेन्ट्रल, पोखरायां, काल्पी, ऊरई, झांसी, दतिया तथा डबरा स्टेषनों पर रूकते हुए ग्वालियर 21.15 बजे पहुॅचेगी। यह गाड़ी 11123 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस के समय एवं रेक संरचना के अनुसार चलायी जायेगी।
08311 संभलपुर-मंडुवाडीह पूजा विषेष गाड़ी 21 अक्टूबर से 29 नवम्बर तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को संभलपुर से 13.10 बजे प्रस्थान कर रंेगली, झरसुगुड़ा, राजगंगपुर, राऊरकेला, नौगांव, बानो, पोकला, रांची, मूरी, रामगढ़ कैंट, बड़काखाना, दूसरे दिन टोरी, डाल्टनगंज, गढ़वारोड, उनतरे रोड, मोहम्मदगंज, हैदरनगर, जापला, नबेनगर रोड, डेहरी आनसोन, सासाराम, कुदरा, भभुआरोड, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., काषी तथा वाराणसी स्टेषनों पर रूकते हुए मंडुवाडीह 09.25 बजे पहुॅचेगी। यह गाड़ी 18311 संभलपुर-मंडुवाडीह एक्सप्रेस के समय पर चलायी जायेगी। 08312 मंडुवाडीह-संभलपुर विषेष गाड़ी 22 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक प्रत्येक वृहस्पतिवार एवं सोमवार को संभलपुर से 15.00 बजे प्रस्थान कर वाराणसी, काषी, पं. दीन दयाल उपाध्यान जं., भभुआ रोड, कुदरा, सासाराम, डेहरी आनसोन, नबेनगर, जापला, हैदरनगर, मोहम्मदगंज, उनतरे रोड, गढ़वारोड, डाल्टनगंज, टोरी, बड़काखाना, रामगढ़ कैंट, मूरी, रांची, पोकला, बानो, नौगांव, राऊरकेला, राजगंगपुर, झरसुगुड़ा, तथा रेंगली स्टेषनों पर रूकते हुए संभलपुर 11.05 बजे पहुॅचेगी। यह गाड़ी 18312 मंडुवाडीह-संभलपुर एक्सप्रेस के समय पर चलायी जायेगी।
इस गाडी की संरचना में एस.एल.आर.डी. के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 एवं वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे। इनपुट-पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी
सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख,गोरखपुर।




Recent Comments