*सीवान के उसरी-बुजुर्ग में 40 बोतल शराब बरामद, धंधेबाज फरार*

*✍श्रीनारद संवाद के लिए अभय शंकर की रिपोर्ट*
🔸सीवान के एमएचनगर थानाक्षेत्र के उसरी-बुजुर्ग में गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार रात्री थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह द्वारा पुअनि राजनंदन सिंह, रामनाथ दास, डीएपी के जवान तथा स्थानीय चौकीदार के साथ की गई छापेमारी में उसरी निवासी पृथ्वीचंद गुप्ता के पुत्र टुल्लू गुप्ता के मिठाई दुकान के पास रखे डस्टबीन से प्लास्टिक के बोरे में छुपाकर रखे गए 40 पीस 180 एमएल की गोवा स्पेशल विदेशी शराब बरामद किया गया.वहीँ पुलिस की गाड़ी देख मुख्य धंधेबाज टुल्लू गुप्ता और उसका सहयोगी लालजी यादव चकमा दे भागने में सफल रहे.
इस संबंध में थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य धंधेबाज के गिरफ़्तारी को ले छापेमारी चल रही है.




Recent Comments