8 बोतल देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर
सिवान:-
जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र से 8 बोतल देशी शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया गया है।
बताया जाता है कि दोपहर गस्ती के समय गुप्त सूचना मिलने से 8 बोतल देशी शराब के साथ एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह भी बताया जाता है कि शराब धंधेबाज जो जीरादेई से भरथुई के तरफ जा रहा था तभी गुप्त सूचना मिलने से शराब धंधेबाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामलाल साह जो जीरादेई के निवासी बताया जा रहा है। तो वही थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि बिहार सरकार शराब बंदी के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।