रख-रखाव के अभाव में जय प्रभा सेतु कई जगहों पर हुआ जर्जर , हादसा का अंदेशा

मांझी(सारण): यूपी बिहार को जोड़ने वाला एन एच 19 पर बना अति महत्वपूर्ण जय प्रभा सेतु रख रखाव के अभाव में काफी जर्जर हो चुका है।आये दिन यह सेतु दुर्घटना का गवाह भी बनता रहा है। सेतु के ऊपर बने असंख्य गड्ढे कभी भी किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।तथा एप्रोच रोड के किनारे मिट्टी धंसने से भारी वाहन संचालक अपने वाहन को सड़क से नीचे उतारने से कतराने लगे हैं।

पिछले तीन वर्षों से उक्त सेतु की सड़क की मरम्मति का कार्य नही कराया गया है जिससे सड़क पर किया गया ढलाई बुरी तरह उखड़ गया है और ढलाई में प्रयुक्त लोहे का रड टूट टूट कर बिखरा पड़ा है। कई राहगीरों ने बताया कि सेतु के ऊपर से नीचे बरसात का पानी गिरने के लिए बने सभी नलों में कचड़ा भर गया है जिससे बरसात का पानी पुल के ऊपर भर जाता है और दुर्घटना की आशंका दुगुनी हो जाती है। मालूम हो कि उक्त सेतु से प्रतिदिन छोटे बड़े सैकड़ों वाहन गुजरते हैं।




Recent Comments