ताजपुर में सड़क की बदहाली से उबे लोगों ने सड़क पर ही कर दिया प्रतीकात्मक धान की रोपनी

मांझी(सारण)। प्रखंड के ताजपुर को एकमा से जोड़ने वाला सड़क काफी बदहाल हो चुका है। बुधवार को ताजपुर बाजार के लोगों ने टूटी सड़क पर हुए जल जमाव पर प्रतीकात्मक धान की रोपनी कर सरकार के प्रति अपने गुस्से का इजहार किया।
मालूम हो कि पिछले दिनों एकमा पधारे सी एम नीतीश कुमार की सभा में सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल तथा विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने उक्त सड़क की बदहाली की चर्चा की थी तथा शीघ्र सड़क निर्माण करने की अपील की थी।
उक्त सड़क से जुड़े ताजपुर चेंफुल चंदउ पुर सरयूपार कोहड़गह भोरहोपुर तथा एकमा के ग्रामीण सड़क की बदहाली से काफी नाराज हैं। तथा उनकी नाराजगी कभी भी आंदोलन में तब्दील हो सकती है। सड़क पर बने असंख्य गढ़ो तथा उसमें जमा बरसात का पानी राहगीरों व वाहन संचालको के बीच परेशानी का सबब बन बैठा है।




Recent Comments