
मांझी(सारण) । ईमानदारी आज भी जिंदा है। संतोष कुमार नामक ऑटो रिक्शा चालक ने इस उक्ति को चरितार्थ किया है। बुधवार को ताजपुर से मांझी आ रही ऑटो में प्रखंड के लगुनी गांव निवासी मुंशी महतो की पत्नी का हजारों रुपये का जेवर नकद रुपयों सहित पर्स तथा कागजात सहित झोला भूल वश छूट गया। चालक ऑटो लेकर मांझी चट्टी पहुंचा तो पर्स सहित झोला उसमें पड़ा मिला। उसने झोले को तत्काल रामु नामक पान दुकानदार को सौंप दिया। दुकानदार ने पर्स बरामद होने की सूचना सोशल मीडिया ग्रुप अनुभव जिंदगी का नामक वाट्सअप ग्रुप में प्रचारित कर दिया। और ग्रुप के माध्यम से यह सूचना जब मुंशी महतो को मिली तो वह दौड़ा भागा दुकानदार के पास पहुंचकर अपना पर्स व झोला रामु से सकुशल प्राप्त किया। उसने चालक संतोष तथा रामु के साथ साथ अनुभव जिंदगी का वाट्सअप ग्रुप का आभार प्रकट किया।




Recent Comments