योग प्रशिक्षण का एक दिवसीय शिविर उच्च विद्यालय मढ़ौरा में सम्पन्न


मढ़ौर(सारण):
योग और योगा के महत्व को मानते हुए उच्च विद्यालय मढ़ौरा में योग प्रशिक्षण का शिविर बुधवार को आयोजित किया गया I शिविर का आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2018 पर केन्द्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसन्धान परिषद् आयुष मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा किया गया I आयुष चिकित्सक चंद्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में ट्रेनर राधा रमण शुक्ला, शिवशंकर तिवारी ने स्कूली छात्र-छात्राओं को बज्रासन,उतानपाद,मंडूकासन,शशांकासन,शवासन आदि आसनों का प्रशिक्षण दिया और इसके लाभ से बच्चों को अवगत कराया I ट्रेनर राधा रमण शुक्ला ने बताया कि बच्चों के बीच अब प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है I इसके कारण विधार्थियों में मांनसिक तनाव भी समस्या के रूप में है I इस तनाव में बाहर निकलने का योग बड़ा माध्यम है I बच्चों को शिक्षा के दौरान एकाग्रता की भी जरुरत है योग से इसे बढ़ाया जा सकता है I इससे बच्चें पाठ को वेहतर ढंग से समझ सकते है और अधिक दिनों तक उसे अपने दिमांग में संयोजित रख सकते है I योग मेरीटेशन को बढ़ता है इससे बच्चों का कानस्टेंट पावर वेहतर होगा और इससे उन्हें पढाई में सफलता पाने में मदद मिलेगी I शिविर में बच्चों को हाईट बढ़ोतरी के साथ अम्लपित कम करने, वजन कण करने,सुगर कंट्रोल,बीपी कंट्रोल,बॉडी रिलेक्स आदि के आसनों को विस्तार से बताया गया I
⏺बच्चों ने कहा कि अच्छा लगा योग के आसन को सिखकर-
योग शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को योग के आसन को सिखने की खुशी दिखी I दसवी की छात्रा अनामिका,अर्चना,काजल,अस्ति, लक्ष्मी छात्र विनय, प्रकाश, अभिमन्यु, अमन ने कहा कि उन्हें योग के आसन को सिखकर अच्छा लगा I वह इन आसनों को अपने घर परिवार में भी बतायेगे और अपने परिजन को भी योग के लिए प्रेरित करेगे I इस इस दौरान विद्यालय के प्रभारी एचएम धर्मेन्द्र कुमार तिवारी, शिक्षक सुनील कुमार, गजेन्द्र शर्मा,रणधीर कुमार उपाध्याय,मिथलेश कुमार,राहुल कुमार,रमाकांत राय,रंजीत कुमार सिंह,रंभा कुमारी,अरविन्द गिरि, प्रमोद कुमार,विक्रमा साह सहित अन्य लोग उपस्थित थे I
▶साभार : संजीव कुमार /मढौरा