देशी शराब व स्परिट के साथ मढौरा में तीन धाराये
मढ़ौरा (सारण):
बुधवार को थानाक्षेत्र के धरमौली मुबारकपुर में गुप्त सुचना के अधार पर पुलिस छापामारी कर अवैध शराब के अड्डे को ध्वस्त कर दिया I इस दौरान पुलिस को सैकड़ो लीटर अर्धनिर्मित शराब और स्प्रिट मिला है I पुलिस ने अर्धनिर्मित शराब को मौके पर ही नाले में बहाकर नष्ट कर दिया वही करीब 25 लीटर स्प्रिट को जब्त कर पुलिस थाना ले आई I मौके पर पुलिस ने तीन धंधेबाज को भ गिरफ्तार करने में सफल हुई है I गिरफ्तार घंधेबाज में उसी गांव के नमुन्ना राय, काली मांझी और एक अन्य का नाम बताया गया है I मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को धरमौली में अवैध रूप से शराब का निर्माण करने कि जानकारी मिल रही थी I बुधवार की दोपहर गस्ती के दौरान एएसआई मेराज अंसारी को निर्माण कार्य के चलने की जानकारी मिली I पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो कुछ लोग सरब निर्माण के कार्य में लगे मिले I पुलिस ने तीन को अपने कब्जे में ले लिया जबकि अन्य भाग निकलने में सफल हो गए I मामले में समाचार संकलन तक पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने की कारवाई कर रही है I




Recent Comments