रिद्धि सिद्धि सेंट्रल स्कूल का टॉपर बना हर्षित
संवाददाता, छपरा/मांझी
सोमवार को जारी हुए सीबीएसई 10 वी के नतीजों में प्रखण्ड क्षेत्र के नाचाप गांव में संचालित रिद्धि सिद्धि सेंट्रल स्कूल के बच्चों ने बेहद उम्दा प्रदर्शन किया है।
शहर से दूर संचालित इस स्कूल के हर्षित राज ने अपने विद्यालय के अन्य सभी विद्यार्थियों को मात दी है। हर्षित को सीबीएसई 10वी में 449 अंक मिले हैं वह इस बार रिद्धि सिद्धि स्कूल का टॉपर बना है।

वही शिक्षा सिंह व सिद्धि सिंह क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रही हैं।
शिक्षा सिंह को 436 अंक जबकि सिद्धि सिंह को 410 अंक मिले हैं।
रिद्धि सिद्धि सेंट्रल स्कूल के निदेशक राकेश सिंह ने बताया कि विद्यालय के 95% से अधिक छात्र छात्राओं ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। मंगलवार को रिद्धि सिद्धि सेंट्रल स्कूल में इन बच्चों को सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य दशरथ साह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी लगन के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी। एकेडमिक इंचार्ज रौशना शर्मा ने बच्चों को सम्मानित किया व उन्हें शुभकामनाएं दी।
इस दौरान दीपक कुमार सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, अविनाश श्रीवास्तव, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।