•उन्नाव (उ. प्र) बूढ़ेस्वर बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट में आलराउंडर खिलाड़ी रज्जन लाल को मैन ऑफ द सीरीज घोषित
✍न्यूज इनपुट जितेंद्र यादव बिघापुर उन्नाव (उ.प्र.):-बारासगवर थाना क्षेत्र के ग्राम कुतबुद्दीन गढ़ेवा में चल रहे बूढ़ेस्वर बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को परौरी व लालगंज प्रथम के मध्य फाइनल मैच खेला गया। जिसमें लालगंज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्ले बाजी करते हुए लालगंज की टीम ने निर्धारित15 ओवर में परौरी को जीत के लिए 103 रनो का लक्ष्य दिया था रज्जन लाल की घातक गेंदबाजी व कप्तान सुनील यादव बाबा के बेहतरीन नेतृत्व के कारण विपक्षी टीम परौरी मात्र69 रनो पर ही ढ़ेर हो गयी।
विजेता टीम के आलराउंडर खिलाड़ी रज्जन लाल को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। जिन्होंने पूरि सीरीज में बहुत ही उन्दा गेंदबाजी की व जब भी मौका मिला बल्ले से भी हाथ दिखाए। परौरी टीम की कप्तानी माना यादव ने किया।




Recent Comments