योगापट्टी:– योग दिवस पर हुआ शिविर का आयोजन

दैनिक खोज खबर तबरेज अजीज योगापट्टी संवाददाता की रिपोर्ट :- योगापटटी प्रखंड क्षेत्र के सुदामा मिश्र सरस्वती शिशु विद्या मंदिर महावीरपुर के प्रान्गड मे बुधवार की सुबह योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया । शिविर मे विद्यालय के छात्र छात्रा अभिभावक शिक्षक और स्थानीय गण्यमान्य लोगो ने भाग लिया । योग शिविर मे योग के सभी कठिनतम अभ्यास को योग के शिक्षको द्वारा कराया गया । मौके पर पहुंचे स्थानीय प्रबुद्ध लोग डाक्टर रामक्षत्री प्रसाद और शंभू प्रसाद ने बताया कि योग की साधना करने से कोई भी व्यक्ति अपनी बिगड़े हुए स्वास्थ्य को ठीक कर सकता है । बिमारी ठीक करने का सबसे बड़ा साधन योगाभ्यास है । इन दोनो ने बताया कि हमारे पूर्व काल मे योगाभ्यास के माध्यम से आसाध्य रोगो का ईलाज किये जाने का वर्णन वेदो मे है । डाक्टर रामक्षत्री प्रसाद और डाक्टर के बी जेड हवारी ने बताया कि किसी भी तरह की बिमारियो का ईलाज योगाभ्यास और औषधि के माध्यम से ठीक किया जा सकता है । क्योंकि किसी भी बिमारियो मे दिए जाने वाले मेडिसिन जडी बुटीयो से तैयार की जाती है । योगाभ्यास शिविर सुबह 6 बजे से 9 बजे तक चला । जिसमे विद्यालय के प्रधानाचार्य संत कुमार वर्मा ने योग से संबंधित टिप्स दिए और योग कराया । मौके पर मोहर प्रसाद महेंद्र चौरसिया सत्येन्द्र सिंह रामक्षत्री प्रसाद धीरज कुमार भूषण पांडेय अवधेश मिश्र शंभू प्रसाद कोदो हवारी संत वर्मा आदि लोग योगाभ्यास शिविर मे उपस्थित रहे ।




Recent Comments