
भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर : सिग्रीवाल
अमित कुमार, जलालपुर
सबका साथ सबका बिकाश के वादों को एक साथ लेकर चलने के लिये केंद्र संकल्पित है। उक्त बातें मंगलवार को महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने जलालपुर मिश्रवलिया स्थित अपने आवास पर आयोजित एक बैठक के दौरान पत्रकार वर्ता में कही। उन्होंने कहा की केन्द्र का शासन एक कुशल नेतृत्व कर्ता के हाथो में जिसका परिणाम है की आज देश विश्व गुरु बनने की ओर आग्रसर है। सांसद ने कहा कि केन्द्र की नरेंद्र मोदी की सरकार कार्यो को धरातल पर उताड़ने पर विश्वास रखती है जुम्मले बाजी पर नही उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में सबका साथ सबका बिकाश के नारे को बुलन्द करते हुए कहा कि हमारी सरकार बिहार को गौरवान्वित करते हुए बिहार के राज्यपाल महा महिम रामनाथ कोबिन्द जी को राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित कर बिपक्ष के सभी अटकलों पर पूर्ण बिराम लगा दिया है ।वही सांसद श्री सिग्रीवाल विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा की इसके पूर्व की सरकार केवल दलित पिछड़े वर्ग को केवल ठगने का काम करते आयी है ।वही सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,अमित साह ,व राजनाथ सिंह को श्री कोबिन्द को राष्ट्र्पति पद के लिये उम्मीदवार घोषित करने पर बधाई दिया है।




Recent Comments