गौनाहा:– शताब्दी वर्ष के मौके पर गांधी विचरको का दल पहुँचा भितीहरवा
दैनिक खोज खबर पश्चिम चम्पारण गौनाहा संवाददाता रामायण कुमार की रिपोर्ट :-
चम्पारण शताब्दी के मौके पर आठ सौ पचास गांधी विचरको का दल गुजरात से चलकर आज दिनांक 21/06/2017 बुधवार सुबह चम्पारण के बापू के कर्म भूमी भितीहरवा पहुंचा ।
जहां सभी विचरको बापू के प्रतिमा का अवलोकन किया । इस क्रम मे उनसे हुई बातचीत मे गांधी वादी ,सुनील राजपूत, अजय चौधरी( सुरत,)सुलेखा वैन, विरजू राउत, पटेल राजेंद्र (पालमपुर) , परगना नायक, जिवी वाई ,अशोक भट्ट (पत्रकार ),जसोदा वाई, प्रफुल्ल वैन, शशिकला सोनी, सुमीत्रा (अहमदाबाद)आन्नदी वैन (अहमदाबाद) इत्यादि लोगो ने बताया कि गांधी वर्ष के मैके पर घुमने व गांधी जीवन दर्शन को समझने आये है ।
साबरमती व चम्पारण सत्याग्रह के सौ साल पुरा होने पर पुरे जत्था के साथ करीब दो सौ पचास महिलाए बापू के जन्म भूमि से चलकर बापू के कर्म भूमी भितीहरवा पहुंची है ।
वही पत्रकार अशोक भट्ट से पूछे जाने पर कि गुजरात के आमलोगों मे गांधी के प्रति क्या सोच है उन्होंने बताया कि आमलोगों की सोच में करीब 80% पुरानी पीढ़ी है जिनकी सोच गांधी के प्रति बहुत ही अच्छी है ।
वही गुजरात की नई पिढी गांधी के विचारो को भूलने लगी है । वहाँ के विधालय मे भी गांधी दर्शन के विषय मे बहुत कम ही बताया जाता है पुरे गुजरात मे दस गांधी आश्रम है जहाँ गांधी दर्शन व गांधी के जीवन से जुड़े पुस्तके मिलती है और यह पूछे जाने पर कि चम्पारण कैसा लगा तो उन्होंने बताया कि चम्पारण व चम्पारण के भितीहरवा मे पहुंच कर हमलोगो को बहुत ही खुशी महसूस हो रही है
चम्पारण के लोगो मे प्रेम व सद्भावना अलग से ही झलक रही है यहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य भी अच्छे दिखाई दे रहा है यहाँ चारो तरफ हरियाली ही हरियाली है आगे उन्होंने बताया कि 17 जून 2017 को गुजरात से यह जत्था चली थी वही भितीहरवा आश्रम से लौटकर सतवरिया व सतवरिया से गया, काशी, बनारस, इलाहाबाद होते 26 जून 2017 को यह जत्था गुजरात के अहमदाबाद पहुंचेगी ।




Recent Comments