
मांझी में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से राम दरबार सेवा समिति द्वारा संचालित विद्यालय शुकदेव प्रसाद शिक्षा मन्दिर के बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी
मांझी (सारण) मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से राम दरबार सेवा समिति द्वारा संचालित विद्यालय शुकदेव प्रसाद शिक्षा मन्दिर पेंशनर समाज के कार्यकर्ता सच्चिदानंद सिन्हा धनु जी एवं समिति के सचिव कमल की अगुवाई में स्कूली बच्चों के साथ प्रभात फेरी के साथ साथ मतदाता जागरूकता प्रभातफेरी निकाली गई। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान से
मतदान करने से वंचित रहने वाले मतदाताओं को जागरूक करने और भयमुक्त होकर मतदान करने के साथ साथ शारीरिक रूप से दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली गई जागरूकता रैली सुघर छपरा से प्रारम्भ हो शनिचरा बाजार चौबाह स्थान, थाना बाजार, आकर्षण का केन्द्र जब बना की मांझी थाना परिसर के निकट पहुचते ही उक्त प्रभात फेरी का स्वागत थाना प्रभारी नीरज मिश्रा द्वारा जोरदार ढंग से किया गया।साथ ही प्रभात फेरी के अंतिम पड़ाव तक साथ चल कर बच्चों का मनोबल बढ़ाया। थाना प्रभारी ने लोगो से अपील कि की लोकतंत्र के महापर्व में बारह मइ के दिन अपने एक एक मत का भयमुक्त होकर प्रयोग करें और आस पास के मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करे ।




Recent Comments