जबतक समान काम ,समान वेतन ,समान सेवाशर्त लागू नहीं होगा तबतक आंदोलन जारी रहेगा:-समरेंद्र ।

#सुवास कुमार/पानापुर (सारण)शुक्रवार को बीआरसी पानापुर के प्रांगण में शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक हुई।जिसका नेतृत्व परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह ने की।बैठक में जिला आये जिलाध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह ने उपस्थित सभी शिक्षकों तथा शिक्षिकाओं से आग्रह किया की 17 अगस्त को जिला मुख्यालय में होने वाले धरना में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो।आगे उन्होंने कहा कि 5 सितम्बर को पटना में महाधारना का आयोजन किया गया है ।जिसमें आप सभी शत प्रतिशत उपस्थित दर्ज कर सरकार को उसकी औकात बताने का काम करें।यदि सरकार तब भी नहीं सुनती है तो सभी विद्यालयों में तालाबंदी किया जाएगा।इससे पहले प्रखण्ड सचिव नवल किशोर राय ने समरेंद्र बहादुर को माला पहनाकर तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया ।समन्वयक रमेश कुमार मिश्रा ने जिला सचिव संजय राय तथा राजन तिवारी ने जिला प्रवक्ता संजय राय को सम्मानित किया।सभा को जिला सचिव संजय राय, नवल किशोर राय, शशिभूषण कुमार ने सम्बोधित किया ।मौके पर संजय राय,संतोष कुमार, सुधीर सिंह (मुन्नी जी),रमेश सिंह, संतोष तिवारी, जगलाल दास,सुरेश कुमार यादव,राजेश मांझी, प्रदीप कुमार, सुभाष प्रसाद, प्रमोद कुमार सिंह, लखनदेव भगत, बीरेन्द्र कुमार राम,अफसर अली,धनंजय सिंह, परमा बैठा,परमा राय,असलम अंसारी,राजेश राय,संतोष कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक तथा शिक्षिकाएं उपस्थित थे ।