यूपी के रास्ते बलिया मोड़ पहुंच रहे प्रवासियों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने की होड़

मांझी(सारण)। यूपी के रास्ते बलिया मोड़ पहुंच रहे प्रवासियों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने की होड़ सी लग गई है। सोमवार की सुबह मरहा पंचायत के मुखिया परमहंस साह गोंड ने सैकड़ों प्रवासियों को बिस्किट नमकीन व पानी प्रदान कर उनकी आवभगत की। रविवार को स्थानीय रंजन सिंह ने भी प्रवासियों को हरसम्भव सहायता उपलब्ध कराई थी। मौके पर कृष्णा सिंह पहलवान मुन्ना साह गोंड वकील चौधरी रामायण प्रसाद आदि भी मौजूद थे। उधर सोमवार को बलिया मोड़ पर चलाये जा रहे भोजनालय में सैकड़ों प्रवासियों को मटर पनीर व चावल खिला कर विदा किया गया।शाम को बाबा मधेश्वर नाथ सेवा समिति तथा अलहक फाउंडेशन व मुखिया प्रतिनिधि द्वारा भी प्रवासियों को भोजन का पैकेट आदि उपलब्ध कराया गया। इस बीच प्रवासियों को जिला प्रशासन द्वारा बस से गंतब्य तक भेजे जाने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।