
नोएडा में रह कर बिहारी व यूपी के भाईयों की मदद कर रहे ध्रुवदेव गुप्ता
मांझी(सारण)। समाजसेवी सह पूर्व विधान सभा प्रत्याशी ध्रुवदेव गुप्ता नोएडा सेक्टर 63 में रह कर प्रवासी बिहारी भाईयों की सेवा में लगे हैं। उन्होंने अपने यहां रह रहे किरायेदारों से लॉक डाउन की अवधि का किराया माफ कर दिया है। मोबाइल फोन पर श्री गुप्ता ने बताया कि वहां उनके दो मकान में 51 कमरे हैं। जिसमें से 48 को उन्होंने किराये पर दे रखा है। जिसमें ज्यादातर बिहार और यूपी के लोग रहते हैं। प्रति कमरों का किराया 2500 रुपये है। लेकिन उन्होंने कोरोना जैसी महामारी व विपत्ति की घड़ी में मानवता के नाते एक माह का किराया नही लेने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि इस वर्तमान स्थिति में उन्होंने सैकड़ों गरीब लोगों को भी भोजन के पैकेट उपलब्ध कराया है। सभी सक्षम लोगों को चाहिए कि वे आगे आयें और जितना सम्भव हो सके जरूरतमंदों की मदद करें। यही सबसे बड़ी सेवा और मानवता है।




Recent Comments