आँगनबाड़ी केंद्रों पर नहीं मिल रहा है बच्चों को दूध

पानापुर (सारण)पानापुर बाल विकास परियोजना अन्तर्गत संचालित करीब सौ आँगनबाड़ी केन्द्रों पर पिछले दो माह से बच्चों को मिलने वाला दूध नहीं दिया जा रहा है ।इस संबंध में सेविकाओं से पूछने पर पता चला कि दूध का वितरण परियोजना कार्यालय से होता है।परियोजना से दूध नहीं प्राप्त होने के कारण बुधवार को बच्चों को मिलने वाला नहीं दिया जा रहा है।बता दे कि आईसीडीएस ने बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए प्रत्येक बुधवार को नास्ता के समय दूध देने का निर्णय लिया था।लेकिन किन्हीं कारणों से दूध नहीं उपलब्ध रहने से बच्चे दूध से वंचित हो रहे हैं ।