*रविवार को आयोजित होगा इन्डो-गल्फ ट्रस्ट का दावत-ए-इफ्तार*
*✍श्रीनारद संवाद सेवा*
—————————
*👉रविवार को सीवान हुसैनगंज प्रखंड कुतुब छपरा, दाता नगर में जुटेंगे हजारों रोजदार*

*👉सामाजिक संस्था इन्डो-गल्फ ट्रस्ट के द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार  में शामिल होंगे क्षेत्र के सैकड़ों प्रबुद्ध नागरिक*
♨सीवान की पहचान बन चुके स्वैच्छिक व स्वयंसेवी  संगठन  इन्डो-गल्फ सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा रविवार को सीवान के हुसैनगंज प्रखंड के दाता नगर, कुतुब छपरा में सामाजिक सौहार्द के लिए पवित्र माह- ए -रमजान के मौके पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है. 
     इन्डो-गल्फ ट्रस्ट के सचिव सरवर जमाल ने बताया कि मुझे अपने परिवार से विरासत में ही  समाज की सेवा करना, समाज के लोगों को एक सूत्र में बांध कर चलने का संस्कार व इच्छा शक्ति मिला है. रविवार को ट्रस्ट के द्वारा आयोजित हो रहा  दावत-ए-इफ्तार सामाजिक सौहार्द की संरचना में अहम भूमिका निभाएगा.  हमारे  ट्रस्ट के द्वारा  समाज कल्याण व धार्मिक सौहार्द  के उद्देश्य के तहत  अल्पसंख्यक समुदाय के साथ-साथ समाज के अन्य वर्ग के लोगों को एक साथ आमंत्रित कर के दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है.  श्री जमाल ने कहां की मुझे खुशी है कि रमजान के इस पवित्र माह में समाज के लिये एक छोटा सा सेवा करने का अवसर मिला है.
इस मौके पर अब्दुल्ला,  परवर आलम, शाहबाज अहमद, आरिफ जमाल, यूसुफ जमाल, आजाद अहमद, मोहम्मद शफीक, जावेद अख्तर,  नवीन सिंह परमार सहित ट्रस्ट के कई सहयोगी मौजूद थें.