बीएड परीक्षा के दौरान गरखा बीडीओ के साथ बदसलूकी करने वाले दोनो युवक गिरफ्तार-;
डोरीगंज (सारण) -:
“””””””””””
दो दिन पूर्व जगदम कालेज मे जारी बीएड की परीक्षा के दौरान परीक्षा हाल मे जबरन प्रवेश को ले गरखा बीडीओ पुलक कुमार के साथ बदसलूकी व धमकी दिए जाने के मामले मे नामजद शहर के रामलीला मठिया निवासी रामलखी ठाकूर के पुत्र सत्येन्द्र कुमार तथा जलालपुर थानाक्षेत्र के किशुनपुर गाँव निवासी राघवेन्द्र कुमार सिंह के पुत्र रंजन कुमार को मुफस्सिल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
पुलिस सूत्रो के मुताबिक नामजद दोनो युवको के विरूद्ध गरखा बीडीओ ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी
थानाध्यक्ष शशिभूषण चौधरी ने बताया कि दोनो युवको की गिरफ्तारी घर से की गई