पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
 बैरिया प्रखंड अंतर्गत श्रीनगर थाना के बैजुआ निवासी राघव सिंह  पिता रामजी सिंह की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई। वहीं उनके छोटे भाई अर्जुन सिंह को गंभीर अवस्था में एम जे के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां  हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूत्रानुसार  जगदीशपुर पटेरवा में 10 से 12 बजे के बिच अपने खेती की जमीन पर हिस्सा के लिए बात कर रहे थे। उक्त खेत का हिस्सा लगाने के क्रम में 2 पट्टीदारों में विवाद गहरा गया और  मृतक के चचेरे भाई रंजन उर्फ छोट सिंह तथा इनके पिता रामदेव राय के द्वारा गोली चलाए जाने से  राघव सिंह की मृत्य घटनास्थल पर ही हो गई। समाचार मिलते ही बैजुआ में मातमी सन्नाटा छा गया है वही मृतक के परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर दोषीयों की गिरफ्तारी हेतु छापा मारी करने में लग गयी। समाचार लिखे जाने तक किसी के गिरफ्तारी की सूचना नही है।