
मशरक। मशरक थाना क्षेत्र के सोनौली गांव में युवती से छेड़खानी करने पर परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर मारपीट की घटना में चार महिला पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। मारपीट में स्व राम जन्म साह समेत चार लोग घायल है। मामले में घायल एक अन्य महिला ने बताया कि उसके बेटी के साथ पड़ोस के ही दबंग लड़कों ने छेड़खानी करने के नियत से दबोच कर अभद्र व्यवहार किया गया, उसने किसी तरह भाग कर घर आयी और मामले में जानकारी दी तो बगल के दबंगों से पुछताछ की गई तो उन सभी ने मिलकर जमकर मारपीट की जिसमें सभी चारों घायल हो गए जिसमें सभी ने भागकर घर के अंदर जाकर बचाव के लिए दरवाजा बंद कर लिया फिर भी दबंगों द्वारा घर के दरवाजे पर पहुंच दरवाजे तोड़ने का प्रयास किया। सभी घायलों का उपचार पीएचसी मशरक में किया गया।




Recent Comments