सारण :बलेश्वर राय बने मढौरा के नये थानेदार
मढौरा (सारण)
स्थानीय मढौरा के नये थानेदार बालेश्वर राय बनाये गये है । मिली जानकारी के अनुसार सारण एसपी के निर्देश पर मढौरा में बालेश्वर राय को थाना की कमान सौंपी गयी है। जो पूर्व में एकमा थाना में पदास्थापित थे । जबकि मढौरा में पूर्व से पदास्थापित इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष हीरा लाल प्रसाद को एकमा की फिर से कमान थमायी गयी है । ज्ञात हो की इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष हीरा लाल प्रसाद मढौरा में आने के पहले एकमा में ही थे । अब फिर हीरा लाल प्रसाद को एकमा की ही कमान मिली है ।





Recent Comments