डोरीगंज ( छपरा )।
छपरा इंजीनियरिंग कॉलेज के बाद शेरपुर व विष्णुपुरा गाँव के बीच शेष बचे कृषि जोत वाले जमीनो के कुछ हिस्सो* पर चल रही अधिग्रहण की कारवाई की सूचना विभागीय किसी कर्मी के द्वारा मिलते ही किसानो के होश उड़ गए ।

जिसका विरोध करते हुए , परेशान दर्जनो किसानो ने जिलाधिकारी को हस्ताक्षरित एक ज्ञापन सौप तत्काल इसपर रोक लगाए जाने की माँग की है ।

डीएम को सौपे गए आवेदन मे किसानो के द्वारा जयप्रकाश विश्व विद्यालय , इंजीनियरिंग कॉलेज ,गंगा प्रदूषण परियोजना तथा गंडक नहर परियोजना के अलावे हाल मे विद्युत विभाग के द्वारा 1 लाख 32 हजार पावर के टावर इंस्टालेशन मे भी जमीने पूर्व मे अधिग्रहित कर लिए जाने की बात कही है ।

जिससे लाचार किसान पहले से ही बेरोजगारी व तंगहाली की मार झेल रहे है जिसके बाद जो शेष जमीने बची उसी पर खेती कर किसान जैसे तैसे अपने परिवार का पेट पाल रहे है । वही डीएम को अपनी चिंता से अवगत कराते हुए किसानो ने बताया है कि यदि इन शेष जमीनो का अधिग्रहण किया गया तो शेरपुर गाँव के 50 तथा विष्णुपुरा गाँव के लगभग 30 प्रतिशत किसान बेरोजगार हो ,भूमिहीन हो जाएगे , जिसपर तत्काल रोक लगाई जाए ।

वही दिए गए आवेदन मे मुखिया सरिता देवी जयप्रकाश सिह निस्सार अहमद कृष्णा सिह जगनारायण माँझी सत्येन्द्र सिह श्री कान्त सिह एजाज खान विष्णुकान्त सिह लगनदेव राय तथा सुदर्शन प्रसाद आदि समेत पाँच दर्जन से भी अधीक किसानो के हस्ताक्षर है ।