मैरवा को अनुमंडल बनाने की मांग
#परवेज अख्तर/सिवान;
मैरवा (सिवान) : मैरवा को अनुमंडल बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। इसको लेकर तीन दशक से संघर्ष चल रहा है। अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति ने विधानसभा में इस मांग को लेकर आवाज उठाने के लिए भाकपा माले के दरौली विधायक को पत्र भेजकर अनुरोध किया है। विधायक ने मांग का समर्थन करते हुए कहा है कि मैरवा को अनुमंडल बहुत पहले बनना चाहिए था। वैसे मानसून सत्र में ही वे जोरदार तरीके से इस जन आकांक्षाओं को रखेंगे।
बता दें कि मैरवा को अनुमंडल बनाने की मांग कोई नई नहीं है। अनुमंडल बनाने का प्रस्ताव 1988 में ही कैबिनेट में पहुंचा था। उसी समय से लोगों की आस लगी हुई है




Recent Comments