सड़क दुर्घटना में बाइक सवार जख्मी युवक व पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी की मौत

मढ़ौरा(सारण) : स्थानीय रेफरल अस्पताल से सड़क दुर्घटना में पहुंचे घायल युवक का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।जिनकी पटना जाने के क्रम में परसा में मौत हो गई। जहां से परिजनों ने वापस आकर मढ़ौरा थाना में स्कूल बस के ड्राइवर सानी चंदा निवासी राम नरेश राय के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने का आरोप लगा मामला दर्ज कराया ।मृतक बाइक चालक युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के जगन छपरा गांव निवासी मोहम्मद ईसा का 40 वर्षिय पुत्र मोहम्मद यूसुफ बताया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बाद सीमावर्ती थाना अमनौर थाना क्षेत्र के टेहटी-रसूलपुर रोड में कासिमपुर गांव के पास स्कूली सिटी राइड बस से बाइक सवार युवक टकरा कर गंभीर जख्मी हो गया था ।जहां उसे गंभीर हालत में स्थानीय लोगों की मदद से मढ़ौरा रेफरल अस्पताल लाया गया।गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।लेकिन जख्मी युवक पटना पीएमसीएच जाने के क्रम में रास्ते मे ही परसा के पास दम तोड़ दिया।मो यूसुफ जिला परिसद चुनाव में मढ़ौरा भाग 3 से प्रत्यासी भी था।




Recent Comments